वैश्विक बदलाव के दौर से गुजर रही शिक्षा व्यवस्था : कुलपति
औरैया, मई 15 -- औरैया, संवाददाता। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का तिलक महाविद्यालय औरैया पहुंचने पर शिक्षकों व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था वैश्विक बदलाव के दौर से गुजर रही है और विश्वविद्यालयों में चल रहे परिवर्तन उसी का हिस्सा हैं। कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि एडेड महाविद्यालयों में तीन सौ से अधिक प्रोफेसर कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक मिलकर शोध और नवाचार के माध्यम से नई तकनीक विकसित करेंगे, जिससे छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने महाविद्यालयों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की।उन्होंने यह भी पढ़ें- भविष्य की जरूरतों के हिसाब से छात्र-छात्राओं को तैयार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.