कुशीनगर, अप्रैल 17 -- कुशीनगर। वैश्विक तनाव का असर अब कुशीनगर के बाजारों में भी साफ दिखने लगा है। बीते मार्च महीने से प्लास्टिक उत्पादों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं। बाजार में रोजमर्रा उपयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पाद जैसे बाल्टी, मग, डिब्बे, पानी की टंकियां, डिस्पोजल प्लेट और गिलास आदि के दामों में 30 से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है। पहले जो प्लास्टिक की बाल्टी 120 रुपये में मिल जाती थी तो वही अब 160 से 180 रुपये तक बिक रही है। इसी तरह प्लास्टिक के जार के कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। पहले जो जार 140 रुपये के आसपास मिल जाया करती थी, वही अब 170 से 175 रुपये में मिल रही है।व्यापारी इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह थोक बाजार में प्लास्टिक के कच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.