नई दिल्ली, मार्च 13 -- वैश्विक चुनौतियों से निपटने में कारगर होगा आर्थिक स्थिरीकरण कोष- निर्मला सीतारमन -------------------- -लोकसभा ने ध्वनिमत से अनुदान की अनुपूरक मांगों व विनियोग विधेयक को दी मंजूरी-अप्रत्याशित वैश्विक स्थिति में भी विपक्ष चला रहा है अपना एजेंडा - वित्त मंत्री-----------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातालोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच और विनयोग विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी है। चर्चा का जबाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा है कि एक लाख करोड़ रुपये का आर्थिक स्थिरीकरण कोष सरकारी योजनाओं को पटरी से उतारे बिना मौजूदा वैश्विक संकट जैसी स्थिति में देश को आर्थिक झटकों को सहन करने में मदद करेगा। उन्होंने साफ किया कि ऐसा नहीं है कि बजट में कुछ गलत ...