नई दिल्ली, अगस्त 16 -- मनोज चतुर्वेदी,वरिष्ठ खेल पत्रकार भारतीय एथलीटों ने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर यूजीन अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके जता दिया है कि अब हम भी विश्व स्तर पर धाक जमाने का माद्दा रखते हैं। अभी कुछ वर्षों पहले तक विश्व एथलेटिक्स हो या ओलंपिक, हम विश्व स्तर के आसपास भी नजर नहीं आते थे। यही वजह रही है कि हम दशकों तक मिल्खा सिंह और पीटी ऊषा के कांस्य पदक से चूकने की गाथा याद करते रहे, लेकिन नीरज चोपड़ा के 2020 के टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन का स्वर्ण पदक जीतने के बाद से देश का माहौल बहुत बदल गया है। अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने ऊंची कूद और आशीष यादव ने जेवलिन में रजत पदक तथा शहनवाज खान ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतर प्रदर्शन से बने माहौल क...