नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बढ़ते डिजिटलीकरण और नए वित्तीय उत्पादों के उभरने के साथ, वैश्विक स्तर पर देशों को सूचनाओं के समय पर आदान-प्रदान में सहयोग करना होगा। कर प्रणाली में निष्पक्षता एवं जनता का विश्वास सुनिश्चित करना जरूरी है। सही निर्णय के साथ-साथ एआई जैसे प्रौद्योगिकी उपकरणों का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए कि क्षेत्राधिकारों के बीच कर सूचनाओं के आदान-प्रदान से मापनीय परिणाम हासिल हों। कर उद्देश्यों के लिए पारदर्शिता एवं सूचना के आदान-प्रदान पर वैश्विक मंच एक बहुपक्षीय ढांचा है जिसमें 170 क्षेत्राधिकार शामिल हैं। यह पारदर्शिता तथा सूचना के आदान-प्रदान पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के कार्यान्वयन की निगरानी व समीक्षा करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...