वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य को देख कोयला परिवहन में ई-मोबिलिटी पर जोर
धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोलकाता स्थित कोल इंडिया के कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित कोयला लॉजिस्टिक्स के परिवर्तन पर सेमिनार को संबोधित करते हुए कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने कहा कि भविष्य ई-मोबिलिटी में निहित है। चेयरमैन बोले कि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में हो रहे बदलावों और मौजूदा ऊर्जा चुनौतियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कोल इंडिया इस परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभा रही है और इस यात्रा में सभी हितधारकों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगोष्ठी के विषय पर अपने विचार साझा करते हुए निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर परिवर्तन न केवल स्थिरता के लिए आवश्यक है, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी अनिवार्य है। उन्होंने पर्यावरण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.