नई दिल्ली, मई 28 -- गौरव त्यागी नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के एक वर्ष बाद संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के हाथ दिल्ली भाजपा की कमान दी गई है। मल्होत्रा पर सरकार और संगठन के बीच समन्वय का जिम्मा होगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत चार राज्यों में भाजपा ने नए अध्यक्ष नियुक्त किएहर्ष मल्होत्रा की बड़ी परीक्षा हर्ष मल्होत्रा की बड़ी परीक्षा अगले वर्ष प्रस्तावित निगम चुनाव हैं। सूत्रों के मुताबिक, लंबे मंथन के बाद हर्ष मल्होत्रा के नाम पर आलाकमान ने मुहर लगाई है। इससे एक तरफ दिल्ली में वैश्य-पंजाबी समीकरण को साधा गया है तो दूसरी तरफ यमुना पार की हिस्सेदारी भी रखी गई है। वैश्य सीएम के साथ पंजाबी प्रदेश अध्यक्ष रखकर भाजपा ने अपने वोट बैंक को बनाए रखने का प्रयास किया है। हर्ष निगम में पार्षद और मेयर...