कन्नौज, अगस्त 18 -- गुरसहायगंज।नगर के एक गेस्ट हाउस में अखिल भारत श्री अयोध्या वासी वैश्य महासभा का अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठाई गई है। इस मौके पर नगर के धर्मेंद्र कौशल को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश कौशल, सिद्ध गोपाल प्रभाकर और उमाशंकर की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें नगर निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, लखनऊ के अजय गुप्ता और जगदीशपुर सुल्तानपुर के शिवकुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। शिव कुमार गुप्ता ने पर्चा वापस ले लिया। इस पर अजय कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और कस्बा निवासी धर्मेंद्र कौशल को राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यवाहक चुना गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: वैश्य समाज को एकजुट होने का आह्वान जब...