एटा, मई 8 -- शुक्रवार को भारतीय वैश्य सामाज सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर के ग्रीन गार्डन मैरिज होम में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि 09 एवं 10 मई को ग्रीन गार्डन मैरिज होम में भारतीय वैश्य समाज सभा के माध्यम से युवा-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं समाज सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के विभिन्न उपवर्गों के बीच आपसी समन्वय एवं एकता को मजबूत करना तथा रोटी-बेटी के संबंधों को बढ़ावा देना है। संगठन का मूल उद्देश्य वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना है, जो वर्तमान समय में अत्यंत नगण्य है। यह भी पढ़ें- वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर, युवाओं से संगठन की कमान संभालने का आह्वान प्रेस वार्ता में एटा जिला अध...