चंदौली, अप्रैल 9 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन के विस्तार के तहत जनपद में नवनियुक्त पदाधिकारियों का चकिया पहुंचने पर स्वागत किया गया। संगठन द्वारा राजकुमार जायसवाल को जिलाध्यक्ष, शिवरतन गुप्ता को जिलाउपाध्यक्ष तथा शुभम मोदनवाल को चकिया नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।नगर के वार्ड नंबर 5 में प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इसके बाद गांधी पार्क तिराहे पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वहीं भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व ...