वैश्य समाज की एकजुटता से ही मिलेगा सम्मान और राजनीतिक भागीदारी : डॉ. सुमन्त गुप्ता
औरैया, मई 17 -- औरैया, संवाददाता। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नरायनपुर में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों, जनपदों और कस्बों से आए वैश्य समाज के लोगों व महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सम्मेलन में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और राजनीतिक भागीदारी को लेकर मंथन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता तथा नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सीएसए के वाइस चांसलर को किया सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.