मथुरा, अप्रैल 13 -- मसानी लिंक रोड स्थित स्थानीय अग्रवाटिका में सोमवार को भारतीय वैश्य महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज की राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन के विस्तार और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर कई निर्णायक कदम उठाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य आगामी चुनावों में 100 सीटों पर अपने वैश्य बंधुओं को चुनाव लड़ाना है। सभी राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध किया गया कि वैश्य समाज के लोगों को अधिक से अधिक टिकट दें। राष्ट्रीय महासचिव संजीव वार्ष्णेय बंटी ने कहा कि 9 एवं 10 मई को एटा में युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।राष्ट्रीय यह भी पढ़ें- पांच कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैय...