इटावा औरैया, जून 16 -- इटावा। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलास्तरीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 5 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम के लिए जिले के वैश्य समाज के मेधावी विद्यार्थियों के आवेदन की तिथि को 15 जून से बढ़ाकर 20 जून कर दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता सहित गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, उमेश गुप्ता, निशा अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...