एटा, मार्च 7 -- शहर के ग्रीन गॉर्डन में शुक्रवार शाम को अखिल भारतीय वैश्य परिषद का होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें समाज की विभूतियां, मेघावी छात्र-छात्राओं का का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि जब तक हमारा वैश्य समाज राजनीति में अपनी भागीदारी नहीं करेगा। तब तक उसको विधिवत पूर्ण सम्मान नहीं मिल पाएगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कितना भी व्यस्तता सही, समाज एवं जनता के सम्मान, सेवाके लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विशिष्ट अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहाकि सरकार वैश्य समाज के हितों की रक्षा कर रही है। जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन राष्ट्रीय संरक्षक अनिल गुप्ता, महि...