एटा, मई 10 -- एटा, भारतीय वैश्य महासभा द्वारा शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज होम में आयोजित दो दिवसीय युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन में रविवार को 10 से अधिक जोड़ों का चयन हुआ। वहीं 350 से अधिक वैवाहिक पंजीकरण हुए। कार्यक्रम में पहुंचे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा में भी इस प्रकार के वैवाहिक आयोजन किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में दूसरे दिन भी प्रदेश के विभिन्न जिलों से सजातीय परिवार बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में दूसरे दिन पंजीकरण प्रक्रिया की जिम्मेदारी महिलाओं ने ही निभाई। परिचय सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद मंडल समेत उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तरराखंड आदि क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने पुत्र-पुत्रियों के योग्य रिश्तों की तलाश की। यह भी पढ़ें- तैलिक पिछड़ा वैश्य महासभा का परिचय सम्मेलन हुआ दूसरे ...