रांची, जुलाई 17 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी में शुक्रवार को एक होटल के सभागार में वैश्य मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान महासचिव वीरेंद्र कुमार गुप्ता उप प्रधान महासचिव अशोक कुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। मोर्चा ने बैठक में सरकार से मांग किया गया कि 27 प्रतिशत आरक्षण जब तक नहीं मिलेगा तब तक समाज का यह संघर्ष जारी रहेगा। आने वाले चुनाव में 40 प्रतिशत आबादी वाले समाज को नजर अंदाज करना संबंधित पार्टियों को महंगा साबित होगा। बैठक में उपस्थित हुए सभी लोगों को वैश्य मोर्चा के साथ मिलकर चलने के लिए संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष हिरनाथ साहू सुरेश प्रसाद साहू, लक्ष्मण साहू, शिव प्रसाद साहू चतुर साहू राजेंद्र साहू, रोहित साहू, कृष्ण देव साहू, राजकुमार क...