बदायूं, मई 25 -- अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब के तत्वाधान में 10वीं व 12वीं परीक्षा के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सेमिनार आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरपर्सन दीपमाला गोयल रहीं। इस दौरान मेधावियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में दर्श प्रकाश गुप्ता, सायशा ढींगरा, शौर्य गुप्ता, सक्षम अरोड़ा, शुभ रस्तोगी, प्रेक्षी गुप्ता, विभोर गुप्ता, यशिका गुप्ता, माल्या महेश्वरी, काव्य गुप्ता, भव्य सक्सेना और नित्यांश गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद डिजिटल युग में शिक्षा, संस्कार और युवाओं का भविष्य विषय पर सेमिनार हुआ। संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि तकनीक अपनाएं पर संस्कार न भूलें, इनका संतुलन ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यह भ...