लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में रविवार को शहर में भव्य वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम इमली चौराहा स्थित विजय लक्ष्मी पैलेस में अपराह्न 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें वैश्य समाज के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की जानकारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित दास के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करेंगे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन का उद्देश्य वैश्य समाज को संगठित, जागरू...