गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वैश्य महाकुंभ सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में शाम छह बजे आशीष मैरिज हाउस, सिविल लाइंस में होगा। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद विक्रम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज की एकजुटता बढ़ाना व प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ गिरीश सांधी होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा। भजन गायक अनीस सोनी प्रस्तुति देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.