संभल, मार्च 17 -- अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को संगठन के संस्थापक की जयंती वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर उन्होंने गोशाला में गायों को चारा खिलाया। संगठन के संस्थापक एवं विशेष समाजसेवी स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की जयंती को संगठन के पदाधिकारी ने वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य गोशाला पहुंचे जहां, उन्होंने गायों को हरा चारा सहित अन्य खाद्य पदार्थ खिलाकर सेवा की। जिलाध्यक्ष अर्चित अग्रवाल वैश्य समाज सदैव सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए अग्रणी रहा है। इस अवसर पर शुभम अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, अरुण अनु रतन, गौरव गोयल, शिखर गोयल, मोहित गुप्ता, अमित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नितिन, ईशान गोयल, अमित मित्तल, तुषार वार्ष्णेय आदि ...