वैश्य अयोग का गठन करने को लेकर बुलंद की आवाज
गोपालगंज, मई 31 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय महासभा के जिला अध्यक्ष रामाधार प्रसाद एवं प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रविरंजन प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वैश्य अयोग का गठन करने को लेकर आवाज बुलंद की है। कहा है कि व्यवासियों की वैश्य समाज की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी जब बिहार सरकार वैश्य आयोग का गठन करे। आए दिन वैश्य समाज की सोना-चांदी दुकान व कपड़ा दुकान से लूज व रंगदारी वसूली हो रही है। रंगदारी नहीं देने पर अपहरण कर हत्या कर दी जाती है। उसके बाद भी सरकार सिर्फ आश्वासन देती है। अगर अति शीघ्र वैश्य अयोग का गठन नहीं हुआ तो पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन होगा। साथ ही बहुत जल्द एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल महोदय से मिल कर वैश्य अयोग की गठन की मांग रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.