वैश्य, पिछड़ा, दलित, आदिवासी जन कल्याण महासंघ को मजबूत बनाने का निर्णय
पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू क्लब में शनिवार को आयोजित वैश्य, पिछड़ा, दलित, आदिवासी जन कल्याण महासंघ की एकदिवसीय कार्यशाला संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र भुईयां ने की, जबकि संचालन श्याम बिहारी राय ने किया। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कृष्णा, प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार वर्मा एवं प्रोफेसर जुगल किशोर प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को शॉल, माला एवं दायित्व पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी गुप्ता ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की जरूरत है, ताकि समाज को राजनीतिक और सामाजिक पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.