वैशाली से बिहार के पहले वॉटर मेट्रो के संचालन की पहल तेज
हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर । नि.सं. राज्य सरकार द्वारा गंगा एवं गंडक नदी तटीय जिलों में आधुनिक जल परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में बिहार के पहले वॉटर मेट्रो परियोजना के संचालन के लिए वैशाली जिले को भी चयनित किया गया है। यह जानकारी सोमवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने पत्रकारों को दी।
जल परिवहन परियोजना का विवरण उन्होंने बताया कि वॉटर मेट्रो परियोजना के अंतर्गत चकौसन पीपापुल, विशुनपुर पीपापुल एवं कोनहारा घाट पर सामुदायिक जेटी निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रस्तावित स्थलों पर गंडक एवं गंगा नदी के किनारे आवश्यकतानुसार उपयुक्त भूमि चिह्नित कर उपलब्ध करा दी गई है।
परियोजना का महत्व जिला पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित प्रस्ताव राज्य स्तर पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.