वैशाली से कोलकाता जा रहे खैनी पत्ता लदा दो ट्रक जब्त
गिरडीह, जून 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से गिरिडीह जीएसटी की टीम ने मंगलवार रात पारडीह पेट्रोल पंप के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए खैनी पत्ता लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। दोनों ट्रक बिहार के वैशाली से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रहे थे। जीएसटी टीम को देखकर चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। कागजातों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर दोनों ट्रकों को जब्त कर बेंगाबाद थाना ले जाया गया है। बताया जाता है कि बीआर 01 जीपी 1509 और डब्ल्यूबी 11 जी 0223 नंबर के दोनों ट्रक वैशाली से खैनी पत्ता लोड कर बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क होते हुए कोलकाता जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ड्रग इंस्पेक्टर के पहुंचते ही गिरे मेडिकल स्टोरों के शटर मंगलवार रात दोनों ट्रकों को चालकों ने पारडीह पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.