भागलपुर, मार्च 29 -- जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार से मुक्त कराया गया मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है युवकभागलपुर, कार्यालय संवाददाता। वैशाली से अपहृत एक युवक को शनिवार को जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार से बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि छह लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक का अपहरण किया गया था। वैशाली और भागलपुर के जीरोमाइल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर युवक को ज्योति विहार कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान से मुक्त कराया।अपहृत युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र निवासी दिनेश ठाकुर के पुत्र सत्यम के रूप में हुई है। उसे आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें वैशाली का रहने वाला रवि और नवगछिया (भागलपुर) के गोपालपुर निवासी अभ...