गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वैशाली सेक्टर 3 के एफ ब्लॉक में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। निवासियों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से पानी न के बराबर मिल पा रहा है। स्थानीय आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि इस ब्लॉक में करीब 10 हजार लोग रहते हैं। तीन मंजिल तक के भवनों के अनुरूप पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था है, जबकि यहां छह से सात मंजिल तक के भवन बना लिए गए हैं। इसीलिए आबादी के अनुरूप गंगाजल नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि रोजाना कम दबाव के चलते पानी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि एक व्यक्ति की जरूरतों के मुताबिक ही एक सप्ताह से पानी मिल रहा है। कुछ स्थानों पर पेयजल लाइन से पानी का रिसाव भी हो रहा है। इसके अलावा इंदिरापुरम व वसुंधरा में भी कई स्थानों पर कम समय के लिए पानी आने से लोग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.