वैशाली साहित्य उत्सव में सात दिन गूंजेगा साहित्य का स्वर
हाजीपुर, अगस्त 10 -- कला, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था बाबू शिवजी राय मेमोरियल लाइब्रेरी ने द्वितीय वैशाली साहित्य उत्सव की रूपरेखा तैयार कर ली है। कार्यकारी अध्यक्ष लेखक सुरेन्द्र मानपुरी की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा के संचालन में हुई बैठक में इसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए प्रो. वीरभूषण ने बताया कि सात दिवसीय यह उत्सव अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होगा। उत्सव में सात कवि सम्मेलन होंगे, जिनमें हिंदी, बज्जिका, उर्दू, भोजपुरी सहित आमंत्रित साहित्यिक संस्थाओं के राष्ट्रीय स्तर के कवि भाग लेंगे। इसके साथ ही सात नाटकों का मंचन और सात संगीत दलों की प्रस्तुति होंगी। युवाओं को मंच देने के लिए ओपन मंच - टैलेंट हंट' का आयोजन किया जाएगा, जहां कविता, गीत, नृत्य, भाषण, अभिनय और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.