मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली आधा दर्जन से अधिक नियमित व स्पेशल ट्रेनें काफी विलंब से शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचीं। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल स्पेशल और चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन अनिश्चितकालीन विलंब से चल रही है। इन दोनों ट्रेनों के शुक्रवार की बजाय शनिवार तड़के पहुंचने की संभावना है। इधर, 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल दोपहर 3.05 के बदले शाम 6.03 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची। वहीं, 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल सुबह 8.20 बजे के बदले दोपहर 2.05 बजे पौन छह घंटे की देरी से आयी। इसके अलावा 05060 लखनऊ-कोलकाता स्पेशल 6.12 घंटे, 04450 दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 7.46 घंटे, 12554 वैशाली एक्सप्रेस 1.49 घंटे की देरी से पहुंची। ऑपरेटिंग विभाग का कहना है कि ट्रेनों का अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.