हाजीपुर, मई 27 -- वैशाली। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के मतैया चकबखारी निवासी राहुल कुमार के घर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 189 एमएल के 80 कार्टन ऑफिसर्स चॉइस अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है,वहीं एक टाटा पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 691.200 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान शराब कारोबारी राहुल कुमार,उसका भाई, उत्तर प्रदेश का वाहन चालक तथा एक अन्य यूपी का हीं शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- वैशाली में 80 कार्टन शराब के चार तस्कर गिरफ्तार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार ल...