वैशाली में योग अभ्यास सत्र का आयोजन
गाज़ियाबाद, जून 10 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शहर में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर वैशाली सेक्टर-3ए स्थित पिंक पार्क में बुधवार को विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। भारतीय योग संस्थान के योग गुरु श्रीशर्मा ने करीब 30 साधकों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अनुसार विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में महावीर शर्मा, ब्रजमोहन, रामपाल, गणेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.