वैशाली में मुहर्रम से पहले बवाल, डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस पर हमला; थानेदार और दारोगा को भीड़ ने पीटा
महनार, जून 23 -- बिहार के वैशाली जिले में मुहर्रम से पहले बवाल हो गया। महनार बाजार में डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। उग्र लोगों ने थानेदार और दारोगा की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बवाल के बाद अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाई गई। भीड़ पुलिस द्वारा जब्त किए गए डीजे को भी वापस छुड़ा ले गई। पुलिस ने रौशन कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बिहार में प्रशासन ने मुहर्रम पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जानकारी के अनुसार, महनार थाना पुलिस मंगलवार रात को मुहर्रम पर्व पर डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध को लागू कराने के लिए निकली थी। इसी बीच महनार बाजार में पुलिस टीम ने एक डीजे को जब्त करके ले आई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.