विनय मणि तिवारी, मई 2 -- Bihar Crime News: वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित मगरहट्टा मोहल्ले में पोखरा के पास बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ही हेला बाजार निवासी स्वर्गीय सकलदीप पासवान की पत्नी हेमंती देवी के रूप में हुई है। हत्यारों ने इस वारदात को इतनी बेरहमी और तेजी से अंजाम दिया कि महिला को संभलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला।धारदार हथियार से रेता गला मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब 7:50 बजे हेमंती देवी नखास चौक के मगरहट्टा मोहल्ला स्थित पोखरा के पास मौजूद थीं। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें अचानक घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.