हाजीपुर, फरवरी 15 -- वैशाली। सं.सू. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार, दिनांक 9 फरवरी 2026 को लगभग 3 बजे दिन में उनकी 17 वर्षीय पुत्री को गौतम कुमार (पिता उमेश राम), उमेश राम (पिता स्वर्गीय जगरनाथ राम), रोशन कुमार, चिदू कुमार सहित अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया। पीड़ित परिवार ने थाना प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करने और लड़की की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.