वैशाली में नहीं मिला पेयजल, गर्मी में बढ़ी परेशानी
गाज़ियाबाद, मई 14 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वैशाली के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह पेयजल नहीं मिला तो वहीं कुछ इलाकों में दूषित पानी और पर्याप्त पानी न मिलने की भी शिकायत की गई। गर्मी के साथ ट्रांस हिंडन में पेयजल की समस्या भी बढ़ रही है। इंदिरापुरम के अधिकांश इलाकों में निर्माण कार्य के लिए खुदाई चल रही है। इस वजह से आए दिन पेयजल लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित होती है। गुरुवार को भी इंदिरापुरम के कुछ इलाकों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। वहीं वैशाली सेक्टर 3 के एफ ब्लॉक में भी गुरुवार सुबह पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। यह भी पढ़ें- आठ इलाकों में 10 दिन से दूषित जलापूर्ति की समस्या स्थानीय निवासी नवनीत गुप्ता ने बताया कि सुबह काफी इंतजार करने के बाद भी पानी नहीं आया। कई गलियों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.