हाजीपुर, जनवरी 2 -- वैशाली । सं.सू. नव वर्ष के दिन लोकतंत्र की जननी वैशाली में पिकनिक मनाने आए पर्यटक की वैशाली में दबंगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृत अधेड़ की पहचान सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी लाल बहादुर राम (45 वर्ष) के रूप में की गई है। एक जनवरी की देर शाम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मृतक के गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और उसके रिश्तेदारों ने शुक्रवार की दोपहर वैशाली में सड़क जामकर थोड़े देर के लिए प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। समाचार लिखे जाने तक इस मामले प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लाल बहादुर राम पेशे से फ्लावर मिल के संचालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.