हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में जापानी इंसेफलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) ने दस्तक दे दी है। जपानी इंसेफलाइटिस के मरीज की पुष्टि के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ। जेई से पीड़ित बच्चा जंदाहा के पानापुर सिलौथर गांव निवासी पप्पू कुमार का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र आरव कुमार बताया गया है। सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि जंदाहा के पानापुर सिलौथर में जापानी इंसेफलाइटिस से पीड़ित बच्चे की सूचना पीएमसीएच से मिली है। सूचना मिलने के बाद गांव में जेई टीका से वंचित बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। इस संबंध में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. गुड़िया कुमारी का कहना है कि जेई मरीज मिलने के बाद जिले में 01 साल से लेकर 15 साल के बच्चों का सर्वे कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एईएस नियंत्रण ...