हाजीपुर, मार्च 7 -- वैशाली, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दुमदुमा गांव निवासी प्रेम कुमार सिंह की बोलेरो गाड़ी चोरी बुधवार की रात हो गई। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी पहाड़पुर मोड़ के पास खड़ी थी,जहां से चोर इसे लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक,घटना रात करीब 11 बजे के बाद की है। उस समय गाड़ी को हुसैना निवासी अरुण कुमार सिंह चला रहे थे और गाड़ी पहले से उनकी दुकान के पास खड़ी थी। देर रात अज्ञात चोरों ने मौका देखकर गाड़ी को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। वाहन मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.