हाजीपुर, अप्रैल 2 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र वैशाली महोत्सव का मुख्य सांस्कृतिक मंच गीत संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से गुलजार हो रहा है। दूसरे दिन भी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, हालांकि व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। कार्यक्रम के लिए पटना से पधारे स्थानीय भजन गायक बिनोद कुमार उर्फ विनोबा जी ने इसकी शिकायत डीडीसी व अन्य पदाधिकारियों से भी की है। विनोबा जी ने बताया कि अफसोस की बात है कि हमारे जिला वैशाली में पिछले दो वर्षों से कलाकारों के साथ दो तरह की नीति अपनाई जाती है। जब स्थानीय कलाकार प्रस्तुति करते हैं तो लाइट, स्क्रीन, एलईडी सब बंद कर दिया जाता है। कार्यक्रम के उपरांत कलाकार के प्रोत्साहन के नाम पर कुछ नहीं है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण बहुत दुखी दिखे जिले के कलाकार बिनोद कुमार। उन...