हाजीपुर, मार्च 22 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिला प्रशासन ने महावीर जंयती पर आयेाजित होने वाले तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी है। महोत्सव का आयोजन 31 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। आयोजन स्थल के रूप में आम्रपाली होटल के दक्षिण स्थित पूर्व से चिह्नत स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उनके निर्देश पर उप विकास आयुक्त, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी जिला पर्यटन पदाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। समीक्षा के दौरान मंच निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दर्शक दीर्घा, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी महत्वपूर्ण बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.