हाजीपुर, अप्रैल 3 -- वैशाली । प्रभात कुमार वैशाली महोत्सव की आखिरी शाम को अनूप जलोटा ने अपने मंत्रमुग्ध करने वाले भजनों के जरिए यादगार बना दिया। उन्होंने कार्यक्रम शुरुआत श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम.... लोग करे मीरा को यूं ही बदनाम...। से किया तो वैशाली की जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने समापन को भजनों के जरिए यादगार बना दिया। तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित इस भव्य भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंतिम शाम भजनों के नाम रही। देश के प्रसिद्ध भजन सम्राट गायक अनूप जलोटा ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से ऐसा समां बांधा कि मौजूद दर्शक भक्ती में लीन नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। श्री जलोटा ने एक के बाद एक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.