हाजीपुर, अप्रैल 3 -- पेज चार पर लीड पैकेज.. वैशाली। सं.सू. तु माने या ना माने दिलदारा... मैं साची तेरा रब मन्या..., बिहार के एकलौता शूफी बैंड अंग हेरिटेज इंटरटेनमेंट भागलपुर के ग्रुप की ओर से वैशाली महोत्सव के ऐतिहासिक मंच से जब प्रस्तुति की गई तो सम्पूर्ण पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक शूफी गीत प्रस्तुत किया। दामादम मस्त कलंदर, छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके, एक बार जो रघुवर का इशारा हो जाए... , श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, सांसों की माला से सुमिरू मैं पी का नाम...,आदि एक से बढ़कर एक गाने की प्रस्तुति दी गई। सबसे खूबी की बात यह रही कि गायक कलाकार में शामिल गजेंद्र मिश्रा एवं आदिल खान दोनों ने भगवान श्रीराम की भजन की प्रस्तुति मंच से दी गई। इनके साथ संगत कलाकार में तबला पर विरेश मिश्रा, ढो...