हाजीपुर, मई 31 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वैशाली महिला महाविद्यालय में डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को तंबाकू के घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह ने की। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा तंबाकू न केवल फेफड़ों, हृदय और मुंह के कैंसर का प्रमुख कारण है, बल्कि इससे लाखों युवा हर साल अपनी अमूल्य जान गंवा रहे हैं। जीवन अनमोल है और इसे तंबाकू के धुएं में बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने के लिए इस लत से दूर रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबा...