हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता जिले में हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा अपनी निजी मांगों को मनवाने के लिए हाईवोल्टेज बिजली के पोल एवं मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने के मामले सामने आए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए वैशाली पुलिस ने आमजन से अपील की है और सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस प्रकार का कृत्य न केवल खतरनाक और अनुचित है, बल्कि पूरी तरह से कानून के विरुद्ध भी है। इससे संबंधित व्यक्ति की जान को खतरा होने के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा, बिजली आपूर्ति और संचार सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति बिजली के पोल, हाई वोल्टेज लाइन या मोबाइल टॉवर पर चढ़ना और आत्महत्या की धमकी देना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.