हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर । निज संवाददता वैशाली की डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह को 16वें मतदाता दिवस के मौके पर राज्य स्तर पर बेस्ट निर्वाचन पदाधिकारी के अवार्ड से नवाजा गया है। बिहार के मुख्य सचिव एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया है। मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को पटना के सिंचाई भवन में आयोजित समारोह में पिछले चुनाव में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य के लिए वैशाली की डीएम वर्षा सिंह का चयन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य वैशाली जिला के प्रत्येक प्रखंड में आम जनों के बीच स्वयं भ्रमणशील रहकर जागरूक किया। साथ ही साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं बहलोलपुर दियारा जैसे सुदूर इलाके में ...