हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग से दवाओं की उपलब्धता फिलहाल नियंत्रण में है। जिले के दवा दुकानों में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता है और मूल्य में किसी-किसी दवा में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कुछ दवा विक्रेताओं ने बताया कि युद्ध लंबे समय तक जारी रहने पर दवाओं की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ सकती है, फिलहाल जिले में दवा आपूर्ति में किसी तरह की समस्या नहीं है। विक्रेताओं का कहना है कि दवाओं की उपलब्धता पर बड़ा असर पड़ने की संभावना कम है, लेकिन जंग लंबे समय तक चला तो जोखिम बढ़ सकता है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का कहना है कि जंग का अभी दवा बाजार पर बहुत असर नहीं पड़ा है। बाजार में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.