वैशाली जिले में ग्रामीण एसपी बने सोनू कुमार राय
हाजीपुर, सितम्बर 4 -- बिहार सरकार के द्वारा जिलों में अपराध और विधि व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ग्रामीण एसपी के नए पद सृजित किए गए हैं। वैशाली जिले में पहली बार ग्रामीण एसपी के पद का सृजन किया गया है। इस पद पर सोनू कुमार राय की पोस्टिंग की गई है। इससे पहले सोनू कुमार राय पुलिस अधीक्षक पटना प्रशासन में तैनात थे। वहीं अब वैशाली के एसपी को वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी कहा जाएगा। वैशाली में वरीय पुलिस अधीक्षक शहरी क्षेत्र और महत्वपूर्ण मामलों की कमान संभालेंगे,जबकि ग्रामीण एसपी को ग्रामीण अनुमंडलों के थानों की जिम्मेदारी दी जाएगी। नई व्यवस्था से ग्रामीण इलाकों में गश्त, अनुसंधान और अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- पटना ग्रामीण एसपी कुंदन हटाए गए, सीवान के पूर्व एसपी पूरन झा को नई पोस्टिंग; बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल -...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.