वैशाली जिले के कई प्रखंडों में 20 फीट के नीचे खिसका जलस्तर
हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। हि.प्र. तीखी धूप और प्रचंड गर्मी के बीच अब चापाकल भी हांफने लगे हैं। भू-जलस्तर खिसकने लगा है। जिले के दो-तीन प्रखंडों में भू-जलस्तर 20 फुट नीचे खिसक गया है। सबसे ज्यादा जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में भू-जलस्तर खिसका है। 31 मई की रिपोर्ट के अनुसार जंदाहा में भू-जलस्तर 20 फीट 11 इंच नीचे चला गया है। भू-जलस्तर नीचे खिसकने से प्रखंड के लोग चिंतित हैं। हालांकि लोक स्वास्थ्य विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं का कहना है कि अभी जिले में भू-जलस्तर की स्थिति सामान्य है। पेयजल की समस्या नहीं है। क्योंकि 25 फीट पर घरों के चापाकल सूखने लगते हैं। पिछले वर्ष से तुलना करें तो अभी स्थिति ठीक है। पिछले महीने की हुई बारिश के कारण जलस्तर तेजी से नहीं खिसका है। पीएचईडी से भू-जलस्तर के प्राप्त आंकड़ों को माने तो जिले में भू-जलस्तर की स्थिति 31...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.