मेरठ, मार्च 31 -- नौचंदी थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में देर रात हनुमान मंदिर में चोर कुंडा तोड़कर अंदर घुस गए। तीनों दानपात्र तोड़कर उनमें रखे चढ़ावे की लाखों रुपये की रकम लेकर फरार हो गए। मंदिर पुजारी वृहमानन्द ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वह मंदिर खोलने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो तीनों दानपात्र टूटे पड़े थे और चढ़ावे की रकम गायब थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। घटना को लेकर भाजपा नेता अंकुर गोयल ने पुलिस पर रात्रि गश्त न करने का आरोप लगाया है। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...