भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के गुरुनानक कॉलोनी में रहने वाले एसी मैकेनिक 30 साल के अली आजम ने पत्नी से विवाद होने पर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के उफरैल गांव का रहने वाला था। वह एक सप्ताह पहले ही पटना से यहां आया था। गुरुनानक कॉलोनी में अन्य पांच मैकेनिक दोस्तों के साथ वह रहता था। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर वैशाली चले गए। मृतक का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है। मोबाइल में पत्नी से हुए झगड़े की रिकॉर्डिंग भी है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना के थानेदार बुद्धदेव पासवान ने कहा कि मोबाइल की जांच की जा रही है। मंगलवार दे रात फोन पर पत्नी से झगड़ा, एसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.