हाजीपुर, जून 20 -- वैशाली। संवाद सूत्र वैशाली थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब गांव के 25 वर्षीय युवक मोहम्मद महफूज आलम का शव बेंगलुरु से उनके पैतृक गांव पहुंचा। आज सुबह करीब 11 बजे जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मोहम्मद महफूज आलम, मोहम्मद असलम के पुत्र थे। यह भी पढ़ें- वैशाली के युवक का बेंगलुरु में मिला शव, हत्या की आशंका परिवार का आरोप परिजनों के अनुसार वह पिछले करीब पांच वर्षों से बेंगलुरु में रहकर सिलाई का कामकर रहे थे और पिछले लगभग तीन वर्षों से अपनी कपड़ों की दुकान भी चला रहे थे। बताया गया है कि घटना बेंगलुरु के बड़मपुर थाना क्षेत्र स्थित एएसआर रेलवे स्टेशन के आसपास की है। परिजनों का...